14 Sewing terms we bet you did not know

सिलाई लंबे समय से अपने जीवन का हिस्सा रही है और सभी कलाओं की तरह इसने भी अपनी अलग शब्दावली विकसित की है। इनमें से कुछ को समझना आसान होता है और शब्द स्वयं कार्य को परिभाषित करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे शब्द भी होते हैं जो अलग तरह के होते हैं और वे आपको परेशान कर देते हैं।

यहां पर सिलाई से संबंधित कुछ सर्वाधिक रोचक शब्दों की लिस्ट है। देखें कि क्या आपने उन्हें इससे पहले सुना या पढ़ा है।

प्रेशर फूट : यह उस फूट पैडल की तरह नहीं होता है, जिस पर पैर रख कर आप सिलाई मशीन चलाते हैं। यह सिलाई मशीन का वह भाग होता है जो सिलाई के समय कपड़े को स्थिर रखता है। इसे एक लीवर या बटन की मदद से कपड़े से ऊपर व नीचे बढ़ाया जा सकता है।

फीड डॉग : यह स्टिचप्लेट के नीचे धातु का दंतीला टुकड़ा होता है जो कपड़े को ऊपर व नीचे बढ़ाता है।

डार्ट्स : यह एक पत्ती के आकार वाली मुड़ी हुई परत होती है जिसका इस्तेमाल गारमेंट को बेहतर बनाने के लिए पैटर्न को आकार देने के लिए किया जाता है।

फैब्रिक ग्रेन : रेशों का विन्यास, जो कपड़ा बनाने के लिए बुना हुआ या एक साथ गुंथा हुआ होता है। ग्रेन ऐसी लाइनें बनाता है जो गोट के समानांतर तथा लंबवत चलती हैं।

गोट : : कच्चे कपड़े के किनारे जो ग्रेन के साथ किनारे के समनांतर चलते हैं। कपड़े में गोट वाला किनारा होता है जिससे यह बिक्री से पहले उधड़ता नहीं है।

एप्लीक : कपड़े के एक टुकड़े को, कपड़े के दूसरे टुकड़े पर सिलने की प्रक्रिया, लगाई गई आकृति के किनारों को बंद करने के लिए की गई सिलाई।

बॉबिन : वह धागा जो कि नीचे से आता है और सिलाई करने के लिए रील से आने वाले धागे से मिलता है। बॉबिन को भर कर सिलाई मशीन में उचित रूप से इन्सर्ट की जानी चाहिए।

केसिंग : यह गारमेंट के किनारे पर मुड़ा हुआ होता है, जो आम तौर पर कमर पर होता है। इसका इस्तेमाल फिट, उदाहरण के लिए ड्रॉस्ट्रिंग के लिए, को एडजस्ट करने के तरीके के रूप में किया जाता है।

रफू (या रफू करना): इसका इस्तेमाल ख़ास कर बुने हुए कपड़े में छोटे छेद को सुई और धागे के द्वारा भरने के लिए किया जाता है। यह डार्निंग स्टिच का इस्तेमाल करते हुए अक्सर हाथ से ही किया जाता है। यह नीडल वर्क तकनीकों की किसी संख्या को संदर्भित कर सकता है जो डार्निंग स्टिच का इस्तेमाल करते हुए की गई हैं।

गेदर : कपड़े में पूर्णता लाने के लिए कपड़े को इकट्ठा करना, जैसे कि चुन्नट। यह कपड़े की पट्टी की लंबाई को छोटा करने की तकनीक है, जिससे लंबे टुकड़े को छोटे टुकड़े में लगाया जा सके।

लैडर स्टिच : – यह वह सिलाई है जिसका इस्तेमाल बड़े छेदों को बंद करने, या वैकल्पिक रूप से, २ पैटर्न टुकड़ों को सीवन रहित रूप से जोड़ने के लिए किया जाता है। टांके कपड़े के समकोण पर बनाए जाते हैं, जो एक सीढ़ीनुमा आकृति बनाते हैं।

पैचवर्क: एक प्रकार का नीडलवर्क जिसमें पैचवर्क जैसा प्रभाव बनाने के लिए कपड़े के छोटे टुकड़ों को एक साथ सिलना शामिल है। यह बहुत लोकप्रिय क्विल्टिंग है। इसे मशीन या हाथ द्वारा किया जा सकता है।

स्टेस्टिच : सीमलाइन पर या बिल्कुल इसके बाहर की जाने वाली सिलाई। इसका इस्तेमाल कपड़े को स्थायित्व देने के लिए किया जाता है और यह इसे आकृति से बाहर सिलाई से रोकता है।

टैकिंग : वे बड़े अस्थायी टांके जिनका इस्तेमाल कपड़े के दो टुकड़ों को एक साथ सिलने में आसानी के लिए किया जाता है। परमानेंट सीम पूरी होने के बाद इन अस्थायी टांकों को हटा दिया जाता है।

सीखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, यहां से शुरू करें ::

  • सबसे पहले आप यह सीखें कि  मशीन को कैसे सेट किया जाता है।
  • उसके बाद अपना कौशल विकसित करने के लिए कागज़ पर सिलाई करें। हां, कागज़ पर! यह नियंत्रण व परिशुद्धता विकसित करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है।y कागज़ पर सिलाई. कागज़ पर सिलाई का अभ्यास करने के बाद, आप कपड़े की सिलाई भी सीख जाएंगे।
  • ये बुनियादी चीज़ें सीखने और समझने के बाद आपको प्रोजेक्ट मिलेगा। और पहला प्रोजेक्ट रोमांचक होता है।
  • आपको पहला प्रोजेक्ट यह प्रोजेक्ट आपको वास्तव में लाभ देगा। और यह आपको अगले पाठ पर पहुंचा देगा।

ये सभी पाठ भारत की ९ भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसलिए, आप शुरू करने से पहले उस भाषा का चयन करें जो आपको सबसे ज्यादा समझ में आती है।

ऊषा के पास आपके लिए मशीन है।

ऊषा में हमने सिलाई मशीनों की ऐसी रेंज तैयार की है जो हर प्रकार के यूज़रों के लिए उपयुक्त हैं। हमारे पास एकदम नौसिखिए से लेकर सर्वाधिक अनुभवी पेशेवर तक, सभी के लिए मशीन है। हमारी रेंज देखें और वह मशीन चुनें जो आपकी ज़रूरतों को पूरा करती हो। यदि आपको किसी जानकारी के लिए हमारे ग्राहक सेवा के लोगों से बात करनी हो, तो वे आपको समस्त ज़रूरी जानकारी देंगे। www.ushasew.com पर हमारी रेंज देखें, अपनी पसंदीदा मशीन चुनें और फिर वेबसाइट पर मौजूद स्टोर लोकेटर के जरिए अपना नजदीकी ऊषा स्टोर खोजें।

Wजब आप सिलाई शुरू करते हैं तब हम आप द्वारा बनाई गई चीज़ों को देखना पसंद करते हैं।
जब आप सिलाई शुरू करते हैं तब हम आप द्वारा बनाई गई चीज़ों को देखना पसंद करते हैं। कृपया उन्हें हमारे किसी भी सोशल नेटवर्क पेज पर शेयर करें। –(फेसबुक), (इंस्टाग्राम), (ट्विटर), (यूट्यूब).हमें बताएं कि आपने उसे क्यों बनाया, किसके लिए बनाया और आपने उसे किस तरह से स्पेशल बनाया। –

अब लंबी गर्मियां शुरू होने वाली हैं इसलिए हमारा सुझाव है कि आप अपने ठंडे घर में रुकें और अपने पाठ वहीं से शुरू करें।

The Incredible Usha Janome Memory Craft 15000

यहां एक सिलाई मशीन है जो आनंद से भरा हुआ...

Sewing is great for Boys & Girls

सिलाई लड़कों व लड़कियों दोनों के लिए एक बेहतरीन शौक...

Leave your comment