Sewing Teaches Kids How To Care For The Planet

आज दुनिया की ये समस्या यह है कि हम अपनी ज़रूरतों से ज्यादा बर्बादी करते हैं। और फिर इसे टॉप करने के लिए हम ज़रूरत से ज्यादा ख़रीदते हैं। इससे पृथ्वी के संसाधनों पर भारी बोझ पड़ता है और इससे कचरा बनता है जो हमारे लिए एक बड़ी समस्या है।

यहां कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे सिलाई दुनिया को बचाने में मददगार साबित होगी।

१. रिसाइकिल करें : यदि आप सिलाई करना जानते हैं तो आप देखेंगे कि चीज़ों को रिसाइकिल करना कितना आसान है। आप पुरानी टी-शर्ट लेकर डस्टर बना सकते हैं जिसका इस्तेमाल पूरे घर में पोंछा लगाने, कार की सफाई करने के किया जा सकता है। उन लंबी पैंटों से आकर्षक कार्गो बनाया जा सकता है जो छोटी हो गई हैं।

२. नया जीवनकाल दें : आप पुरानी जींसों का जोड़ा ले सकते हैं और उन्हें नया जीवनकाल दे सकते हैं। हां, बिल्कुल हम फटी-नुची जींस की बात कर रहे हैं। लेकिन कुछ समय बाद उनमें ख़राबी आने लगती है। यदि आप सिलाई करते हैं तो आप न सिर्फ उनके जीवनकाल में बढ़ोत्तरी करते हैं, बल्कि मामूली सजावट के साथ उन्हें विशिष्ट बना सकते हैं।

३. प्लास्टिक को कहें ना : यह संभवत: सबसे महत्वपूर्ण कदम है जो हम सभी को उठाना चाहिए। हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। ऐसा करने के लिए हमें एक विकल्प की ज़रूरत होगी। हमें फिर से सिलाई ही बचाएगी। आप अपने आस-पास पड़ी हुई पुरानी व फालतू की सामग्री से शॉपिंग बैग बनाना शुरू कर सकते हैं। मिक्स करें और मिलाएं। पैचवर्क डिज़ाइन बनाएं। वे बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे आपको प्लास्टिक को ना कहने में मददगार हैं।

. सिलाई दिखाती है कि आप केयर करते हैं : जब आप सिलाई करते हैं तो आप ऐसी चीज़ें बनाते हैं जो आपके जीवन का हिस्सा हैं। इससे पता चलता है कि आप केयर करते हैं और आपने कुछ स्पेशल बनाने के लिए समय लगाया है। ये चीज़ें असली ख़जाना हैं। ये चीज़ें हमेशा के लिए रखी जाती हैं और कभी नहीं फेंकी जाती हैं।

बच्चों द्वारा सिली गई चीज़ें कुछ अलग होती हैं :

जब आप अपने बच्चे को सिलाई सिखाते हैं, तो आप न केवल एक नया कौशल देते हैं बल्कि आप उन्हें चीज़ों का महत्व भी समझाते हैं। वे जो देखते हैं उसके लिए नया सम्मान पाते हैं और उनमें उन चीज़ों के इस्तेमाल की क्षमता विकसित होती है जिन्हें पहले इधर-उधर फेंक दिया जाता था। जो बच्चे सिलाई करते हैं वे पुराने कपड़ों को एकदम अलग तरह से देखते हैं। जहां मां एक पुरानी शर्ट को भी इस तरह से देखती है कि उसे फेंक दिया जाना चाहिए, वहीं सिलाई करने वाली लड़की एक खाली कैनवस में भी स्वयं को साबित करने का अवसर देखती है। वह यह देखेगी कि आस्तीनों को कैसे काटा जाए और उनकी तुरपाई कैसे की जाए। ब्लिंग के बिट्स कैसे लगाए जाएं। दरअसल वह यह देख सकती है कि उस पूरानी शर्ट को नया जीवनकाल कैसे दिया जाए।

सर्वाधिक मजेदार तरीके से सीखें और बनाएं
www.ushasew.com पर हम आपको सर्वाधिक मजेदार व रोचक तरीके से सिखाते हैं। हमारे पास ऐसे वीडियो हैं जो जानकारी देते हैं और उनका आसानी के साथ अनुसरण किया जा सकता है। ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो आपको नए कौशल सिखाएंगे और लाभकारी हैं।

सीखने और बनाने के लिए आपको शुरुआत से सीखना होगा। उनमें कुशलता पाने के बाद आप अपनी नए कौशल का इस्तेमाल नई-नई और बेहतरीन चीजें बनाने के लिए कर सकते हैं। वे वीडियो जहां आप नई चीज़ें बनाना शुरू करते हैं, उन्हें प्रोजेक्ट कहा जाता है। आपको रोमांचित करने व भागीदार बनाने के लिए हमारे पास बहुत सारे वीडियो हैं।

सीखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, यहां से शुरू करें ::

  • सबसे पहले आप यह सीखें कि  मशीन को कैसे सेट किया जाता है।
  • उसके बाद अपना कौशल विकसित करने के लिए कागज़ पर सिलाई करें। हां, कागज़ पर! यह नियंत्रण व परिशुद्धता विकसित करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है।y कागज़ पर सिलाई. कागज़ पर सिलाई का अभ्यास करने के बाद, आप कपड़े की सिलाई भी सीख जाएंगे।
  • ये बुनियादी चीज़ें सीखने और समझने के बाद आपको प्रोजेक्ट मिलेगा। और पहला प्रोजेक्ट रोमांचक होता है।
  • आपको पहला प्रोजेक्ट यह प्रोजेक्ट आपको वास्तव में लाभ देगा। और यह आपको अगले पाठ पर पहुंचा देगा।

ये सभी पाठ भारत की ९ भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसलिए, आप शुरू करने से पहले उस भाषा का चयन करें जो आपको सबसे ज्यादा समझ में आती है।

ऊषा के पास आपके लिए मशीन है।

ऊषा में हमने सिलाई मशीनों की ऐसी रेंज तैयार की है जो हर प्रकार के यूज़रों के लिए उपयुक्त हैं। हमारे पास एकदम नौसिखिए से लेकर सर्वाधिक अनुभवी पेशेवर तक, सभी के लिए मशीन है। हमारी रेंज देखें और वह मशीन चुनें जो आपकी ज़रूरतों को पूरा करती हो। यदि आपको किसी जानकारी के लिए हमारे ग्राहक सेवा के लोगों से बात करनी हो, तो वे आपको समस्त ज़रूरी जानकारी देंगे। www.ushasew.com पर हमारी रेंज देखें, अपनी पसंदीदा मशीन चुनें और फिर वेबसाइट पर मौजूद स्टोर लोकेटर के जरिए अपना नजदीकी ऊषा स्टोर खोजें।

Wजब आप सिलाई शुरू करते हैं तब हम आप द्वारा बनाई गई चीज़ों को देखना पसंद करते हैं।
जब आप सिलाई शुरू करते हैं तब हम आप द्वारा बनाई गई चीज़ों को देखना पसंद करते हैं। कृपया उन्हें हमारे किसी भी सोशल नेटवर्क पेज पर शेयर करें। –(फेसबुक), (इंस्टाग्राम), (ट्विटर), (यूट्यूब).हमें बताएं कि आपने उसे क्यों बनाया, किसके लिए बनाया और आपने उसे किस तरह से स्पेशल बनाया। –

अब लंबी गर्मियां शुरू होने वाली हैं इसलिए हमारा सुझाव है कि आप अपने ठंडे घर में रुकें और अपने पाठ वहीं से शुरू करें।

The Incredible Usha Janome Memory Craft 15000

यहां एक सिलाई मशीन है जो आनंद से भरा हुआ...

Sewing is great for Boys & Girls

सिलाई लड़कों व लड़कियों दोनों के लिए एक बेहतरीन शौक...

Leave your comment