Sewing is great for Boys & Girls

सिलाई लड़कों व लड़कियों दोनों के लिए एक बेहतरीन शौक है। इसके बहुत सारे लाभ हैं, जिनमें मानसिक विकास व आचरण शामिल हैं। अब आपके बेटे या बेटी को सिलाई से परिचित कराने का समय है। यह एक बेहतरीन विकल्प है। घर में बैठे रहने और कुछ न करने से बच्चे बोर हो जाते हैं जिससे उनमें निष्क्रियता व आलस भर जाता है। इसलिए उन्हें सिलाई मशीन में मन लगाने के लिए कहें और देखें कि उनमें इस कौशल के लिए कितना जुनून पैदा होता है। और उसके साथ ही साथ काफी कुछ हासिल करें।

बेहतर एकाग्रता और संगठनात्मक कौशल।

आज दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। हर एक चीज़ बाइट के आकार में आ रही है। इसके कारण ध्यान देने का अंतराल कम हो गया, ख़ास कर लड़कों में। सिलाई एक ऐसी गतिविधि है जिससे बच्चे अपनी एकाग्रता बढ़ा सकते हैं। इससे लड़के और लड़कियां दोनों अत्यधिक लाभान्वित हो सकते हैं। और यह एकमात्र योग्यता नहीं है जो विकसित होती है, सिलाई व्यक्ति के संगठनात्मक कौशल का विकास भी करती है।

सिलाई के लिए आपको एक स्थान पर बैठना होता है, और फिर आपको समझना होता है और अपने हर कदम के लिए योजना बनानी पड़ती है। यदि आपका बेटा या बेटी कुछ नया डिज़ाइन कर रहे हैं तो यह उन्हें समस्याओं के आने से पहले उनके समाधान का पूर्वानुमान लगाने में मददगार होगा। परिणामस्वरूप वे संगठित व नियमशील बनते हैं। ये योग्यताएं आज की दुनिया में बिल्कुल सुपर पॉवर की तरह हैं। यह उनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर उनके कार्यकारी जीवन तक, जीवन के हर पहलू में मददगार होगा।

अधिक जानकारी के लिए कृपया इन लिंक्स पर क्लिक करें।

http://fourseasonsmontessori.com/2017/11/03/sewing-builds-creativity-focus-and-concentration-in-young-children/
https://indianexpress.com/article/parenting/learning/sui-dhaaga-how-learning-to-sew-can-make-kids-smarter-5376840/

रचनात्मकता बढ़ाती है और कल्पनाशीलता को प्रेरित करती है।

आज की दुनिया में सिलाई को एक कला माना जाता है। आपके पैलेट में कपड़े, बटन, विभिन्न प्रकार की बुनावट तथा रंग, दर्पण, बीड तथा ऐसी ही अनेक चीज़ें शामिल होती हैं। लड़के और लड़कियां इन सभी अद्भुत चीज़ों से नई-नई चीज़ें बनाना पसंद करेंगे। उन्हें सबसे पहले अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा चीजें बनाने में करना होगा। यह वह जगह है जहां आप उनकी कल्पना को गति देते हैं। डिज़ाइन तैयार होने के बाद, वो चाहे उनके दिमाग में हो या कागज़ पर हो (हम उसे कागज़ पर बनाने की सलाह देते हैं), मजेदार काम शुरू होता है। वे चीज़ों को एक साथ रखने और उन्हें आकार देने की शुरुआत कर सकते हैं। इन सबके बीच उन्हें चीजों को फिर से देखने व डिज़ाइन में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करें। विचार उनको अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल वास्तविक रूप से अद्भुत माध्यम से व्यक्त करने देना है।

फैशन डिज़ाइनिंग इंस्टीट्यूट उन लोगों को पसंद करते हैं जिन्हें सिलाई आती है।

फैशन आज की दुनिया में सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक है। यह लड़के व लड़कियों दोनों के लिए बेहतरीन आजीविका का साधन है। दुनिया भर के वे संस्थान बहुत मांग में हैं जहां आप फैशन डिज़ाइनिंग का अध्ययन कर सकते हैं और उनमें से किसी एक में भी दाखिला लेना बहुत कठिन है। यदि आपका बेटा या बेटी अपनी आजीविका के रूप में फैशन डिज़ाइनिंग चुनते हैं तो यह ज़रूरी है कि वे सिलाई सीखना शुरू करें। इसका कारण यह है कि फैशन डिज़ाइन के संस्थान उन्हें वरीयता देते हैं जिन्हें सिलाई आती है। ताकि जब वे डिज़ाइनिंग संबंधी कौशल का विकास कर रहे हों, तो उन्हें सिलाई सिखाने में समय व्यर्थ न गंवाना पड़े।

इसलिए, अपने बच्चे को इतना प्रतिस्पर्धी बनाएं कि उसे अन्य आवेदकों पर वरीयता मिले। उन्हें जल्दी से जल्दी सिलाई सीखने दें।

सिलाई केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके अलावा भी बहुत कुछ है।

यही वह जगह है जहां अधिकांश लोग गलती करते हैं। जब वे सिलाई के बारे में सोचते हैं, तो उनके दिमाग में सिर्फ़ फैशल लाइन ही आती है। जबकि, सच यह है कि सिलाई के कुछ अन्य पहलू भी हैं जो बहुत रोचक हैं।

मान लीजिए कि आप आंतरिक डिज़ाइनिंग में हैं। यहां भी उन्हीं कपड़ों व सामग्री का इस्तेमाल होगा, लेकिन यह दूसरे तरीके से होगा। इसमें आपको कपड़े की कटिंग आनी चाहिए, विभिन्न प्रकार की बुनावट की समझ होनी चाहिए तथा उस तरीके से सिलाई आनी चाहिए जो बेहतरीन हो। सिलाई की बुनियादी चीज़ें वहीं हैं, बस उनका इस्तेमाल अलग तरह का है।

अनेक ऐसे प्रोफेशन हैं जिनमें सिलाई का बहुत महत्व है।

मजेदार तरीके से सीखें और बनाएं।

www.ushasew.com पर हम आपको सर्वाधिक मजेदार व रोचक तरीके से सिखाते हैं। हमारे पास ऐसे वीडियो हैं जो जानकारी देते हैं और उनका आसानी के साथ अनुसरण किया जा सकता है। ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो आपको नए कौशल सिखाएंगे और लाभकारी हैं।

सीखने और बनाने के लिए आपको शुरुआत से सीखना होगा। उनमें कुशलता पाने के बाद आप अपनी नए कौशल का इस्तेमाल नई-नई और बेहतरीन चीजें बनाने के लिए कर सकते हैं। वे वीडियो जहां आप नई चीज़ें बनाना शुरू करते हैं, उन्हें प्रोजेक्ट कहा जाता है। आपको रोमांचित करने व भागीदार बनाने के लिए हमारे पास बहुत सारे वीडियो हैं।

सीखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, यहां से शुरू करें ::

  • सबसे पहले आप यह सीखें कि  मशीन को कैसे सेट किया जाता है।
  • उसके बाद अपना कौशल विकसित करने के लिए कागज़ पर सिलाई करें। हां, कागज़ पर! यह नियंत्रण व परिशुद्धता विकसित करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है।y कागज़ पर सिलाई. कागज़ पर सिलाई का अभ्यास करने के बाद, आप कपड़े की सिलाई भी सीख जाएंगे।
  • ये बुनियादी चीज़ें सीखने और समझने के बाद आपको प्रोजेक्ट मिलेगा। और पहला प्रोजेक्ट रोमांचक होता है।
  • आपको पहला प्रोजेक्ट यह प्रोजेक्ट आपको वास्तव में लाभ देगा। और यह आपको अगले पाठ पर पहुंचा देगा।

ये सभी पाठ भारत की ९ भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसलिए, आप शुरू करने से पहले उस भाषा का चयन करें जो आपको सबसे ज्यादा समझ में आती है।

ऊषा के पास आपके लिए मशीन है।

ऊषा में हमने सिलाई मशीनों की ऐसी रेंज तैयार की है जो हर प्रकार के यूज़रों के लिए उपयुक्त हैं। हमारे पास एकदम नौसिखिए से लेकर सर्वाधिक अनुभवी पेशेवर तक, सभी के लिए मशीन है। हमारी रेंज देखें और वह मशीन चुनें जो आपकी ज़रूरतों को पूरा करती हो। यदि आपको किसी जानकारी के लिए हमारे ग्राहक सेवा के लोगों से बात करनी हो, तो वे आपको समस्त ज़रूरी जानकारी देंगे। www.ushasew.com पर हमारी रेंज देखें, अपनी पसंदीदा मशीन चुनें और फिर वेबसाइट पर मौजूद स्टोर लोकेटर के जरिए अपना नजदीकी ऊषा स्टोर खोजें।

जब आप सिलाई शुरू करते हैं तब हम आप द्वारा बनाई गई चीज़ों को देखना पसंद करते हैं।
जब आप सिलाई शुरू करते हैं तब हम आप द्वारा बनाई गई चीज़ों को देखना पसंद करते हैं। कृपया उन्हें हमारे किसी भी सोशल नेटवर्क पेज पर शेयर करें। –(फेसबुक), (इंस्टाग्राम), (ट्विटर), (यूट्यूब).हमें बताएं कि आपने उसे क्यों बनाया, किसके लिए बनाया और आपने उसे किस तरह से स्पेशल बनाया। –

अब लंबी गर्मियां शुरू होने वाली हैं इसलिए हमारा सुझाव है कि आप अपने ठंडे घर में रुकें और अपने पाठ वहीं से शुरू करें।

The Incredible Usha Janome Memory Craft 15000

यहां एक सिलाई मशीन है जो आनंद से भरा हुआ...

Sewing Personalized Gifts & Saving Pocket Money

आज बच्चों को हम सबसे ज्यादा सक्रिय सामाजिक जीवन में...

Leave your comment