The Incredible Usha Janome Memory Craft 15000

 यहां एक सिलाई मशीन है जो आनंद से भरा हुआ एक इंजीनियर, एक वैज्ञानिक तथा एक दर्जी बनाएगी। अगर आप सोच रहे हैं कि कैसे पढ़ें।.

मेमॅरी क्राफ्ट १५००० क्या है?

मेमॅरी क्राफ्ट सिरीज़ इस रेंज की उच्चतम सीमा १५००० है, इसलिए आप आसानी के साथ समझ सकते हैं कि हम इसे लेने के लिए इतना उत्सुक क्यों हैं। इतनी विशेषताएं सिर्फ १५००० में ही वाइ-फाइ कनेक्ट, १००० टांके प्रति मिनट की सिलाई स्पीड, क्विल्टर के लिए डिज़ाइन की गई विशिष्ट विशेषताएं, विशिष्ट सिलाई, बिल्ट–इन सॉफ्टवेयर तथा और भी बहुत कुछ। लेकिन हम यहां इसकी ढेर सारी विशेषताओं की चर्चा नहीं करेंगे। हम यह बताने के लिए उत्सुक हैं कि आप इससे क्या–क्या कर सकते हैं।

वाइ-फाइ कनेक्शन के लाभ।

यह डिजिटल युग है। अधिकांश डिज़ाइनर कम्प्यूटर व आइपैड पर कार्य करते हैं। अब मेमॅरी क्राफ्ट १५००० में आप अपने आइपैड के जरिए अपनी सिलाई मशीन के साथ बात कर सकते हैं। आप डिज़ाइन ट्रांसफर कर सकते हैं और उसके बाद बिल्ट-इन सॉफ्टवेयर उसे ले लेगा। आप अपनी डिज़ाइन को सिलने या उसकी कढ़ाई करने में सक्षम होंगे और उसका इस्तेमाल भी कर सकेंगे। यह सब कुछ केवल कुछ बटनों पर क्लिक करके हासिल किया जा सकता है।

यह आपकी पसंदीदा डिज़ाइनों के लिए महत्वपूर्ण है। आप स्वयं द्वारा बनाए गए लोगो व डिज़ाइनों पर कढ़ाई कर सकते हैं, विशिष्ट सिलाई के पैटर्न बना सकते हैं तथा बिना कुछ भी फिर से सेट किए हुए उसे बार-बार बना सकते हैं। जब आप कमांड देते हैं तो मशीन तब तक कार्य करती है जब तक आप इसे रोकने की कमांड नहीं देते हैं।

सुपर फास्ट सिलाई की स्पीड (१५०० स्टिच प्रति मिनट) और बड़े एम्बॉयडरी एरिया (२३० मिलीमीटर. x ३०० मिलीमीटर.) का मतलब है कि आप बड़ा सोच सकते हैं और तेजी से कार्य कर सकते हैं।

बड़ी स्क्रीन का अनुभव

मेमॅरी क्राफ्ट १५००० के साइड में आप एक ९ इंच की बड़ी स्क्रीन देखेंगे। यह आपका कंट्रोल पैनल है। आप यहां से सभी फीचर्स तक पहुंच सकते हैं। इससे इस मशीन को इस्तेमाल करना बहुत आसान है। यह बिल्कुल टैबलेट पर काम करने जैसा है। यदि आपको इस स्कीन का इस्तेमाल करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप किसी बच्चे से मदद मांग सकते हैं। आज-कल बच्चों को कम्प्यूटर के बारे में ज्यादा जानकारी होती है। और सभी सॉफ्टवेयर

इस बड़ी स्क्रीन की सबसे अच्छी बात ये है कि आप इस पर अपनी डिज़ाइन देख सकते हैं। और आप यह भी तय कर सकते हैं कि इसका कार्यान्वयन कैसे करें। आप अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए रंगों का चयन कर सकते हैं और अन्य टूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह कम्प्यूटर द्वारा नियंत्रित परिशुद्ध सिलाई है।

कम्प्यूटर द्वारा नियंत्रित सिलाई इस मशीन की सबसे अच्छी विशेषता है। इसमें इंस्टाल किया गया सॉफ्टवेयर आपको चित्रों में बदलाव करने की सुविधा देता है। आप रिसाइज़ कर सकते हैं, मॉडिफाइ कर सकते हैं, उलट सकते हैं, दर्पण चित्र बना सकते हैं, इधर-उधर बढ़ा सकते हैं, घुमा सकते हैं, कट व पेस्ट कर सकते हैं, एलाइन तथा और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। लगभग सारी कमांड नियिमत कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के जैसी हैं। इसलिए, उन्हें इस्तेमाल करना आसान है।

इसके अतिरिक्त उसमें एक्यूस्केच के जैसे विशिष्ट सॉफ्टवेयर हैं। यह आपकी डिज़ाइनों को एम्ब्रॉयडरी में बदलता है। यह इस कार्य को ऑटोमेटिक रूप से करता है लेकिन फिर भी आपको उस पर पूरा नियंत्रण होता है जिसे आप सिलने जा रहे होते हैं।

यह पूरी टेक्नोलॉजी आपको परिशुद्ध परिणाम देती है। आप जो भी बनाते हैं, वह सफाईयुक्त व बेहतरीन होता है। वह चाहे एम्ब्रॉयडरी हो या सिलाई हो। आपको जो फिनिशिंग पहली बार में पाते हैं, वही बेहतरीन फिनिशिंग १००वां पीस सिलते समय भी पा सकते हैं। हर पीस बिल्कुल एक जैसा होगा।

मेमॅरी क्राफ्ट रेंज में अन्य मशीनें

इस रेंज में मेमॅरी क्राफ्ट १५००० टॉप पर है, लेकिन इसमें कुछ अन्य सिलाई मशीनें भी हैं। इस रेंज की शुरुआत मेमॅरी क्राफ्ट २००ई से होती है, इसके बाद मेमॅरी क्राफ्ट ४५०ई आता है तथा इसके बाद मेमॅरी क्राफ्ट ९९०० आता है। ये सभी मशीनें डिजिटल हैं और डिजिटाइज़र जेआर. से लैस होती हैं। ऊषा जेनोम मेमॅरी क्राफ्ट रेंज देखने के लिए यहां क्लिक करें। .

यदि आप और अधिक जानकारी चाहते हैं या हमारे सेल्स रिप्रजेंटेटिव से बात करना चाहते हैं, तो www.ushasew.com. पर क्लिक करें। आपको स्टोर लोकेटर तथा हमारे कस्टमर केयर के नंबर साइट पर पर मिलेंगे। आप ऊषा सिलाई मशीन की बाकी रेंज भी देख सकते हैं।

 

Sewing is great for Boys & Girls

सिलाई लड़कों व लड़कियों दोनों के लिए एक बेहतरीन शौक...

Sewing Personalized Gifts & Saving Pocket Money

आज बच्चों को हम सबसे ज्यादा सक्रिय सामाजिक जीवन में...

Leave your comment