Sewing Personalized Gifts & Saving Pocket Money

आज बच्चों को हम सबसे ज्यादा सक्रिय सामाजिक जीवन में रुचि है। वे लगातार पार्टियों, जन्मदिन तथा विचार-विमर्श तथा अन्य कार्यक्रमों में बुलाए जाते हैं। और हर एक का मतलब एक अलग तरह का गिफ्ट है जिससे पॉकेट मनी समाप्त हो जाता है। लेकिन यहां एक शौक है जो न सिर्फ आपको पैसा बचाने में मदद करेगा बल्कि आपको हीरो का फील भी देगा। सिलाई सीखें और एक अलग तरह का प्रजेंट तैयार करना शुरू करें जिससे पाने वाले को कुछ स्पेशल महसूस हो।

हर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट एक स्पेशल मेसेज होता है।

आज हर कोई दुकान पर जा सकता है, जल्दी से कुछ खरीद सकता है, इसे पैक करवा सकता है और इसे किसी को दे सकता है। यह संभवत: अपना प्रेम व सराहना जताने का सबसे औपचारिक तरीका है।

यदि आप सिलाई जानते हैं, तो आप ऐसी चीज़ें बना सकते हैं जो पाने वाले के जीवन का हिस्सा बन सकती हैं। उदाहरण के लिए, आपका दोस्त फुटबाल खेलता है और उसे सॉकस सूज़ पहनना बहुत पसंद है, उसके लिए एक ऐसा बेहतरी कैरी बैग बहुत अच्छा होगा जिस पर उसका नाम भी लिखा हो। या यह मोबाइल फोन का कवर जितना साधारण भी हो सकता है जिसे ब्लिंग किया गया हो। इनमें से कोई भी चीज़ ऐसी नहीं है जो किसी दुकान पर मिल जाए। वे यह संदेश देंगे कि आपने कुछ अनूठा बनाने का प्रयास करने के लिए समय लगाया है।

अनूठे होने के साथ-साथ ये आपका पॉकेट मनी भी बचाएंगे।

हम सभी जानते हैं कि पॉकेट मनी हमेशा सीमित होता है। आप बड़ी मुश्किल से पूरा महीना गुजार पाते हैं। अपने गिफ्ट खुद बनाने से जीवन बहुत आसान हो जाता है। जब आप कुछ सिलते हैं तो उसकी लागत खरीदी गई चीज़ से कम होती है। यदि आप स्मार्ट हैं और रिसाइकिल की हुई चीज़ों को इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी लागत लगभग न के बराबर होती है। इसलिए, पैसा बचाएं और सिलाई सिखें।

यहां आपकी शुरुआत के लिए कुछ सुझाव हैं। यदि आपके किसी दोस्त को इनाम में बेहतरीन क्रिकेट बैट मिला है, तो आप उसके लिए एक आकर्षक कवर बना सकते हैं। इसे उसके टॉप स्कोर के साथ अमल में लाने के लिए इसमें थोड़ा कपड़ा लगेगा और आपकी कल्पनाशीलता का इस्तेमाल होगा। एक और चीज़ आप कर सकते हैं कि रंगीन कपड़े से अक्षर काट कर उस कवर पर उसके पसंदीदा खिलाड़ी या उसकी पसंदीदा टीम का नाम लिख सकते हैं। इससे आपके दोस्त का बैट सुरक्षित रहेगा और वह फील्ड पर सबसे बेहतरीन किट वाला खिलाड़ी बन जाएगा।

www.ushasew.com पर हमारे पास शॉपिंग बैग बनाने का विस्तृत पाठ भी है। आप इसे एक कदम आगे ले जा सकते हैं और इन पर रोचक तरीकों से अमल कर सकते हैं। गुच्छा या अन्य सजावटी चीज़ें लगाने के अलावा आप उस पर कोई रोचक संदेश लिख सकते हैं, जैसे “आइ एम सेविंग दि प्लैनेट” यदि आप वर्गाकार या आयताकार बैग बनाने के बजाय अधिक बेहतरीन बैग बनाना चाहते हैं, तो आप कपड़े को किसी रोचक आकार में काट सकते हैं। यह पृथ्वी को दर्शाने वाला गोलाकार भी हो सकता है। आप सिलाई के जिन निर्देशों को वीडियो में देखेंगे, उनका इस्तेमाल सभी आकारों व आकृतियों के लिए कर सकते हैं। आपको बस थोड़ी सी बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने की ज़रूरत है। अब ये बैग सभी के लिए सबसे अच्छे गिफ्ट हो सकते हैं। वे व्यावहारिक और बहुत सुविधाजनक होते हैं। और वे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी मददगार होते हैं।

कृपया कपड़े व अन्य सामग्रियों की रिसाइकिलिंग करें। पुरानी टी-शर्ट को फेंकें नहीं, इसे थोड़ी सिलाई के द्वारा छोटा बैग बनाया जा सकता है। एक पुरानी बेडशीट से आपको कई मीटर कपड़ा मिल सकता है। वह आपके लिए अद्भुत गिफ्ट बनाने हेतु पर्याप्त है। शुरुआत करने से पहले कृपया जिपर्ड पाउच प्रोजेक्ट वीडियो देखें। यह आपको सभी चरण विधिवत रूप से दिखाएगा और यह भी दिखाएगा कि कुछ मिनटों में गिफ्ट कैसे तैयार करें।

हमें पूरा भरोसा है कि आपके पास बहुत कुछ करने के आइडिया होंगे। यहां पर सुझाव ये है कि अपनी कल्पनाशीलता को मुक्त रूप से उड़ान भरने दें और फिर योजना बनाएं कि उस कल्पना को कैसे पूरा करें।

मजेदार तरीके से सीखें और बनाएं।

www.ushasew.com  पर हम आपको सर्वाधिक मजेदार व रोचक तरीके से सिखाते हैं। हमारे पास ऐसे वीडियो हैं जो जानकारी देते हैं और उनका आसानी के साथ अनुसरण किया जा सकता है। ऐसे प्रोजेक्‍ट हैं जो आपको नए कौशल सिखाएंगे और लाभकारी हैं।

सीखने और बनाने के लिए आपको शुरुआत से सीखना होगा। उनमें कुशलता पाने के बाद आप अपनी नए कौशल का इस्‍तेमाल नई-नई और बेहतरीन चीजें बनाने के लिए कर सकते हैं। वे वीडियो जहां आप नई चीज़ें बनाना शुरू करते हैं, उन्‍हें प्रोजेक्‍ट कहा जाता है। आपको रोमांचित करने व भागीदार बनाने के लिए हमारे पास बहुत सारे वीडियो हैं।

सीखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्‍त करने के लिए, यहां से शुरू करें ::

  • सबसे पहले आप यह सीखें कि  मशीन को कैसे सेट किया जाता है।
  • उसके बाद अपना कौशल विकसित करने के लिए कागज़ पर सिलाई करें। हां, कागज़ पर! यह नियंत्रण व परिशुद्धता विकसित करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। कागज़ पर सिलाई. कागज़ पर सिलाई का अभ्यास करने के बाद, आप कपड़े की सिलाई भी सीख जाएंगे।
  • कागज़ पर सिलाई का अभ्यास. करने के बाद, आप कपड़े की सिलाई भी सीख जाएंगे।
  • ये बुनियादी चीज़ें सीखने और समझने के बाद आपको प्रोजेक्ट मिलेगा। और पहला प्रोजेक्ट रोमांचक होता है।
  • आपको पहला प्रोजेक्ट यह प्रोजेक्ट आपको वास्तव में लाभ देगा। और यह आपको अगले पाठ पर पहुंचा देगा।

ये सभी पाठ भारत की ९ भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसलिए, आप शुरू करने से पहले उस भाषा का चयन करें जो आपको सबसे ज्यादा समझ में आती है।

ऊषा के पास आपके लिए मशीन है।

ऊषा में हमने सिलाई मशीनों की ऐसी रेंज तैयार की है जो हर प्रकार के यूज़रों के लिए उपयुक्त हैं। हमारे पास एकदम नौसिखिए से लेकर सर्वाधिक अनुभवी पेशेवर तक, सभी के लिए मशीन है। हमारी रेंज देखें और वह मशीन चुनें जो आपकी ज़रूरतों को पूरा करती हो। यदि आपको किसी जानकारी के लिए हमारे ग्राहक सेवा के लोगों से बात करनी हो, तो वे आपको समस्त ज़रूरी जानकारी देंगे। www.ushasew.com पर हमारी रेंज देखें, अपनी पसंदीदा मशीन चुनें और फिर वेबसाइट पर मौजूद स्टोर लोकेटर के जरिए अपना नजदीकी ऊषा स्टोर खोजें।

Wजब आप सिलाई शुरू करते हैं तब हम आप द्वारा बनाई गई चीज़ों को देखना पसंद करते हैं।
जब आप सिलाई शुरू करते हैं तब हम आप द्वारा बनाई गई चीज़ों को देखना पसंद करते हैं। कृपया उन्हें हमारे किसी भी सोशल नेटवर्क पेज पर शेयर करें। –(फेसबुक), (इंस्टाग्राम), (ट्विटर), (यूट्यूब).हमें बताएं कि आपने उसे क्यों बनाया, किसके लिए बनाया और आपने उसे किस तरह से स्पेशल बनाया। –

अब लंबी गर्मियां शुरू होने वाली हैं इसलिए हमारा सुझाव है कि आप अपने ठंडे घर में रुकें और अपने पाठ वहीं से शुरू करें।

The Incredible Usha Janome Memory Craft 15000

यहां एक सिलाई मशीन है जो आनंद से भरा हुआ...

Sewing is great for Boys & Girls

सिलाई लड़कों व लड़कियों दोनों के लिए एक बेहतरीन शौक...

Leave your comment